Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 02:18 PM
शहर की एक लड़की के साथ शहर के एक नौजवान द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया जा रहा था। आखिरकार लड़की ने कानून का सहारा लेकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
मोगा(ग्रोवर): शहर की एक लड़की के साथ शहर के एक नौजवान द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया जा रहा था। आखिरकार लड़की ने कानून का सहारा लेकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में पुलिस को दिए लिखित बयान में मोगा निवासी लड़की मीनू (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया कि वह मोगा के एक स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान मनीष ढंड पुत्र राजेन्द्र पाल ढंड ने उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क करना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उक्त नौजवान उसको ब्लैकमेल करने लगा तथा अवैध संबंध बनाने शुरू कर दिए।
लड़की का पिता विदेश में होने के चलते लड़की बहुत परेशान रहती थी, लेकिन आखिरकार उसने मोगा पुलिस को उक्त लड़के के खिलाफ शिकायत दी जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी साऊथ मोगा की सहायक थानेदार राज कौर ने मनीष ढंड के खिलाफ मामला दर्ज कर उक्त नौजवान को गिरफ्तार कर लिया। सहायक थानेदार राज कौर ने बताया कि लड़की का मैडीकल करवाने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।