Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 03:07 PM
स्थानीय शहर की एक लड़की के साथ शहर के एक नौजवान द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया जा रहा था। इस संबंधी पुलिस को लिखित बयान में मोगा निवासी लड़की मीनू ने आरोप लगाया कि वह मोगा के एक स्कूल में पढ़ती थीं तो मनीष ढंड पुत्र...
मोगा(ग्रोवर) : स्थानीय शहर की एक लड़की के साथ शहर के एक नौजवान द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया जा रहा था। इस संबंधी पुलिस को लिखित बयान में मोगा निवासी लड़की मीनू ने आरोप लगाया कि वह मोगा के एक स्कूल में पढ़ती थीं तो मनीष ढंड पुत्र राजेन्द्रपाल ढंड ने उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क करना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उक्त नौजवान उसको ब्लैकमेल करने लग गया तथा शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। लड़की का पिता विदेश में रहने के चलते लड़की बहुत परेशान रहती थीं, लेकिन आखिरकार उसने मोगा पुलिस को उक्त लड़के के खिलाफ शिकायत दी।
थाना सिटी साऊथ मोगा की सहायक थानेदार राज कौर ने मनीष ढंड के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 तहत मामला दर्ज करके उक्त नौजवान को गिरफ्तार कर लिया। सहायक थानेदार राज कौर ने बताया कि लड़की का मैडीकल करवाने उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।