Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 02:35 PM
भारतीय किसान यूनियन पंजाब कादियां के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमन्द्र सिंह उगोके व वित्त सचिव पंजाब सुखजिंद्र सिंह खोसा की अध्यक्षता में आज मोगा रेलवे स्टेशन से किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमन्द्र सिंह उगोके ने कहा कि...
मोगा (ग्रोवर): भारतीय किसान यूनियन पंजाब कादियां के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमन्द्र सिंह उगोके व वित्त सचिव पंजाब सुखजिंद्र सिंह खोसा की अध्यक्षता में आज मोगा रेलवे स्टेशन से किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमन्द्र सिंह उगोके ने कहा कि किसानों के लिए लंगर हेतु 4 ट्रालियां राशन भर कर रवाना की गई हैं। किसानी मांगों को मनवाने तक अनिश्चित समय के लिए 23 फरवरी को दिल्ली के मुख्य मार्गों का घेराव किया जाएगा। मोदी सरकार को किसानी मांगों को मानने के लिए मजबूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार वायदे करना तो जानती है, लेकिन निभाने नहीं। उन्होंने केन्द्र सरकार से किसानी मांगों का तुरंत समाधान करने की मांग की। इस मौके पर जिले की सारी टीम, ब्लॉक अध्यक्ष व वर्कर उपस्थित थे।
किसानों की मुख्य मांगें
-डा. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए।
-किसानों पर चढ़ा सारा कर्जा माफ किया जाए।
-पशुओं की संभाल के लिए पुख्ता प्रबंध किया जाए।
-किसान परिवारों को नौकरियों में आरक्षण दिया जाए।
-किसानों के लिए फसली बीमा योजना लागू की जाए।