Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 03:31 PM
थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने पेट में दर्द होने का बहाना लगाकर हवालात से भागने वाले कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ....
मोगा(आजाद): थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने पेट में दर्द होने का बहाना लगाकर हवालात से भागने वाले कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना फतेहगढ़ पंजतूर के ए.एस.आई कश्मीर सिंह ने बताया कि पी.एच.सी. जसवंत सिंह ने दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह थाने में संतरी तैनात था। आरोपी गुरदित्त सिंह उर्फ पुत्र बलवीर सिंह निवासी दौलेवाला ने हवालात में आवाज मारकर कहा कि उसके पेट में बहुत ही जोर से दर्द हो रही है, जिससे उसके दिल को कुछ हो रहा है। जिसको देखते हुए हालात ऐसे बन गए और उसने एकदम हवालात का दरवाजा खोला तो आगे आरोपी गुरदित्त सिंह ने मुझे जोर से धक्का मारा और मैं नीचे गिर गया तथा मेरे उठते-उठते ही आरोपी गुरदित्त सिंह भागने में सफल हो गया। एस.आई. कश्मीर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी गुरदित्त सिंह के खिलाफ थाना फतेहगढ़ पंजतूर में मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।