Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 11:06 AM
थाना बधनी कलां की पुलिस ने अफीम केस में 10 वर्ष की सजा काट रहे भगौड़े आरोपी को 12 वर्षों बाद गिरफ्तार किया है। थाना बधनी कलां की एस.एच.ओ. भूपेन्द्र कौर ने बताया कि गांव काहन सिंह वाला निवासी जनक सिंह पुत्र राम वैरागी पर थाना धर्मकोट में 5 किलोग्राम...
बधनी कलां(बब्बी): थाना बधनी कलां की पुलिस ने अफीम केस में 10 वर्ष की सजा काट रहे भगौड़े आरोपी को 12 वर्षों बाद गिरफ्तार किया है। थाना बधनी कलां की एस.एच.ओ. भूपेन्द्र कौर ने बताया कि गांव काहन सिंह वाला निवासी जनक सिंह पुत्र राम वैरागी पर थाना धर्मकोट में 5 किलोग्राम अफीम का मामला दर्ज हुआ था।
इसकी सुनवाई के उपरांत वर्ष 2002 में अदालत द्वारा उसे 10 वर्ष की सजा करते हुए फरीदकोट जेल भेज दिया गया था, जहां 4 वर्ष जेल में रहने के दौरान वह 2006 में पैरोल पर गांव काहन सिंह वाला आने के बाद वापस नहीं गया। उन्होंने बताया कि गत दिवस पुलिस को मुखबिर से उक्त भगौड़े के बधनी कलां में घूमने संबंधी सूचना मिली। इस पर पुलिस पार्टी ने राउंके रोड स्थित बताई जगह पर छापामारी कर आरोपी जनक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को फरीदकोट जेल प्रशासन के हवाले किया जाएगा।