Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 09:54 AM
मोगा निवासियों के लिए पासपोर्ट बनाने के लिए अब कहीं नहीं जाना पड़ेगा। अब वह पासपोर्ट अपने शहर में बनवा सकेंगे।
मोगा(ग्रोवर): विदेश मंत्रालय द्वारा आम लोगों की सहूलियत के लिए डाकघरों में खोले जा रहे पासपोर्ट सेवा केन्द्र के तहत आज मोगा शहर के स्थानीय डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो गया है। विदेश मंत्रालय व डाक विभाग के संयुक्त प्रयास से स्थापित हुए इस केन्द्र का उद्घाटन आज आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य प्रो. साधु सिंह ने किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अफसर जालंधर हरमनवीर सिंह गिल ने कहा कि राज्य में लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर व श्री अमृतसर साहिब में पासपोर्ट सेवा केन्द्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विदेश मंत्रालय डाकघर द्वारा अब आम लोगों की सहूलियत के लिए डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं। इसके तहत पहले ही बङ्क्षठडा व पटियाला के डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र चल रहे हैं तथा यह पंजाब का तीसरा डाकघर है, जहां यह केंद्र खोला गया है। उन्होंने बताया कि चौथा डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र पठानकोट में शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मोगा में आज पहले दिन 10 पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन लिए गए हैं तथा सोमवार से रोजाना नया पासपोर्ट बनाने के लिए 50 आवेदन लिए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभाॢथयों की जरूरत अनुसार इसमें बढ़ौतरी की जा सकती है। इस अवसर पर हरदेव सिंह, एस.पी. प्रिथीपाल सिंह, एस.डी.एम. सुखहरप्रीत सिंह सिद्धू के अलावा राजनीतिक पाॢटयों के नेता व पासपोर्ट सेवा केन्द्र के अधिकारी भी उपस्थित थे।