Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 08:52 AM
मोगा जिले के नजदीकी गांव के एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ गांव के एक नौजवान लड़के द्वारा कथित तौर पर कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसको उसके पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुछ अन्य ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।
मोगा (आजाद): मोगा जिले के नजदीकी गांव के एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ गांव के एक नौजवान लड़के द्वारा कथित तौर पर कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसको उसके पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुछ अन्य ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना मैहना के सहायक थानेदार सतनाम सिंह सिविल अस्पताल मोगा पहुंचे और युवक के अलावा उसके परिवार वालों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित बच्चा दूसरी कक्षा में पढ़ता बताया जा रहा है। वह स्कूल से आने उपरांत पड़ोसी के घर बेरी से बेर तोडऩे के लिए गया, जहां कथित आरोपी राजा सिंह जो 12वीं कक्षा का विद्यार्थी है, ने उससे दुष्कर्म किया।
इस पर नाबालिग बच्चे ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे पूर्व पंचायत सदस्य ने देखा तो कथित आरोपी वहां से भाग गया। उन्होंने बच्चे को घर लाया और उसकी नाजुक हालत को देखते सिविल अस्पताल दाखिल करवाने के अलावा पुलिस को सूचित किया। इस संबंधी थाना मैहना के प्रभारी इंस्पैक्टर पलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार सतनाम सिंह द्वारा की जा रही है। कथित आरोपी राजा सिंह के खिलाफ नाबालिग से कुकर्म करने के आरोपों तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कथित आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।