Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 01:33 PM
आज के दौर में जब लोग कर्जा उठाकर भी विवाहों पर अधिक खर्च करने से गुरेज नहीं करते, वहीं मोगा के गांव नत्थूवाला जदीद में सादे ढंग से हुए विवाह ने लोगों को सार्थक संदेश दिया है। जिले में इस नई पहल की खासी चर्चा हो रही है।
मोगा (ग्रोवर): आज के दौर में जब लोग कर्जा उठाकर भी विवाहों पर अधिक खर्च करने से गुरेज नहीं करते, वहीं मोगा के गांव नत्थूवाला जदीद में सादे ढंग से हुए विवाह ने लोगों को सार्थक संदेश दिया है। जिले में इस नई पहल की खासी चर्चा हो रही है। दरअसल विवाह पर किसी भी तरह के शोर-शराबे की बजाय गतका पेश किया गया। गांव नत्थूवाला जदीद में सम्पन्न हुए इस विवाह दौरान महेन्द्र सिंह खालसा की बेटी गुरतीर्थ कौर खालसा ने गुरविंदर सिंह निवासी सेखां वाला फरीदकोट के साथ पूर्ण गुरु सिख मर्यादा अनुसार विवाह करवाया।
इस मौके पर एक गतका टीम लड़के वालों तथा एक लड़की वालों की तरफ से आई थीं जिन्होंने अपने जौहर दिखाकर निहाल किया। दोनों परिवारों का कहना है कि इस तरह के विवाह पंजाबियों को करने चाहिएं, क्योंकि विवाह तथा अन्य समारोहों पर फिजूल खर्चों को पंजाबियों को आर्थिक पक्ष से बड़ी चुनौती दी है।