Edited By Updated: 26 Sep, 2016 12:49 PM
मोगा के गांव रौंता में गत रात प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
निहाल सिंह वाला : मोगा के गांव रौंता में गत रात प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लड़का अवतार सिंह (22 ) पुत्र शिन्दर सिंह निवासी रौंता बी.ए. पास था जिसके पड़ोस में रहती लड़की अमनदीप कौर (18) बेटी दर्शन सिंह के साथ प्रेम संबंध चल रहे थे।
गत रात्रि लड़के का परिवार बाहर गया हुआ था और वह घर में अकेला था। इस दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी अवतार को मिलने उसके घर अाई। दोनों ने गाडर से फंदा लगा अात्महत्या कर ली। प्रातःकाल जब लड़की का परिवार उठा तो लड़की लापता थी। इस दौरान परिवार ने लड़की की खोज की । खिड़की से जब साथ लगते लड़के के घर में उनकी नजर पड़ी तो हैरान रह गए।
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौंकी इंचार्ज अमरजीत सिंह ए. एस. आई. ने दोनों के शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। बताने योग्य है कि लड़की की माता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अपने पिता के साथ रह रही थी।