Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 12:18 PM
मोगा निवासी नाबालिगा लड़की को शादी रचाने का झांसा देकर एक लड़के द्वारा अगवा करके ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा की ओर से लड़की के भाई की शिकायत पर सन्नी सिंह निवासी मोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोगा (आजाद): मोगा निवासी नाबालिगा लड़की को शादी रचाने का झांसा देकर एक लड़के द्वारा अगवा करके ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा की ओर से लड़की के भाई की शिकायत पर सन्नी सिंह निवासी मोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में शिकायतकत्र्ता ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय बहन जोकि मोगा के एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती है। 12 फरवरी की रात्रि को हम परिवार सहित अपने घर में सो हुए थे। जब मां ने रात करीब 1 बजे उठकर देखा तो छोटी बहन गायब थी।
इस पर उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शक है कि कथित आरोपी सन्नी सिंह छोटी बहन को विवाह रचाने का झांसा देकर कहीं ले गया है, क्योंकि उक्त आरोपी पहले भी बहन के साथ गलत हरकतें करता रहता था और उसे इस संबंध में कई बार समझाने का प्रयास किया। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने कहा कि कथित आरोपी लड़के तथा लड़की की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा है।