Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 09:54 AM
गिल रोड पर गत दिवस एक थ्री व्हीलर (छोटा हाथी) की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र संत लाल निवासी भीम नगर कैंप मोगा ने बताया कि उसका भाई अशोक कुमार 2 फरवरी की सुबह अपने...
मोगा(आजाद): गिल रोड पर गत दिवस एक थ्री व्हीलर (छोटा हाथी) की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र संत लाल निवासी भीम नगर कैंप मोगा ने बताया कि उसका भाई अशोक कुमार 2 फरवरी की सुबह अपने स्कूटर पर सवार होकर कोटकपूरा रोड पर किसी काम से जा रहा था।
इस दौरान गिल रोड नजदीक सिटी पार्क के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार थ्री व्हीलर चालक हरविंद्र सिंह निवासी कपूर ने उसके भाई के स्कूटर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अशोक कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया था, जहां उसके भाई अशोक कुमार ने 15 फरवरी को दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी हवलदार बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई विनोद कुमार के बयान पर थ्री व्हीलर चालक हरविंद्र सिंह निवासी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।