Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 05:29 PM
कोटईसे खां निवासी एक महिला ने अपने पड़ोस में रहते युवक पर उसके साथ जब्री दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने के अलावा मारपीट कर घायल किए जाने का आरोप लगाया है। जिसे सिविल अस्पताल कोटईसे खां दाखिल करवाना पड़ा। ...
मोगा(आजाद): कोटईसे खां निवासी एक महिला ने अपने पड़ोस में रहते युवक पर उसके साथ जब्री दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने के अलावा मारपीट कर घायल किए जाने का आरोप लगाया है। जिसे सिविल अस्पताल कोटईसे खां दाखिल करवाना पड़ा।
इस संबंध में कोटईसे खां पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर मन्ना पुत्र तरसेम गिरी निवासी कोटईसे खां के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच महिला सहायक थानेदार छिंद्र पाल कौर द्वारा की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तड़कसार जब वह अपने घर में सो रही थी, तो कथित आरोपी युवक आकर उसकी चारपाई पर बैठ गया। जैसे ही उसने देखा, तो कथित आरोपी ने मुंह पर हाथ रखकर जब्री दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिस पर मैंने शोर मचाया, तो उसने मुझे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और धमकियां देता हुआ फरार हो गया। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।