Edited By Updated: 01 Oct, 2016 11:58 AM
गांव कपूरे में मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में भगता सिंह पुत्र दर्शन सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।
मोगा(आजाद): गांव कपूरे में मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में भगता सिंह पुत्र दर्शन सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।
मैहना पुलिस द्वारा रामकिरत सिंह पुत्र बब्बी, प्यारा सिंह पुत्र सरदार सिंह, बब्बी सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव कपूरे के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को भगता सिंह ने बताया कि कथित आरोपी बच्चों से झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिस पर उन्होंने शोर मचाया तो कथित आरोपी भाग गए।