Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 03:27 PM
धर्मकोट फतेहगढ़ पंजतूर मुख्य सड़क पर स्थित गांव कन्नियां वाली नहर का पुल लंबे समय से हादसों का न्यौता दे रहा है। नहर पर बने इस टेढ़े पुल से तथा पुल के किनारे टूटे होने के कारण कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। क्षेत्र के लोग इस पुल का खूनी पुल के तौर...
धर्मकोट (सतीश) : धर्मकोट फतेहगढ़ पंजतूर मुख्य सड़क पर स्थित गांव कन्नियां वाली नहर का पुल लंबे समय से हादसों का न्यौता दे रहा है। नहर पर बने इस टेढ़े पुल से तथा पुल के किनारे टूटे होने के कारण कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। क्षेत्र के लोग इस पुल का खूनी पुल के तौर पर प्रचार करने लगे हैं।
इस पुल पर अचानक ही वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस पुल के ऊपर से रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। गांव कन्नियां के पूर्व सरपंच बलविन्द्र सिंह, बेअंत सिंह बिट्टू सरपंच सैद मुहम्मद, इकबाल सिंह रामगढ़, हरप्रीत सिंह शेरेवाला के अलावा गांवों के लोगों ने सरकार से मांग की है कि पुल की खस्ता हालत को सुधारा जाए।