प्रेमी की धमकी से वापस लौटी बारात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 08:52 AM

bride

आज शहर में एक पैलेस में आ रही बारात दुल्हन को लिए बगैर ही वापस लौट गई, जबकि लड़की के परिवार वालों ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ घर से विदा कर दिया।पता चला है कि आज गांव पंजग्राईं से एक बारात शहर के स्थानीय एक पैलेस में आ रही थी। लड़का एन.आर.आई था...

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): आज शहर में एक पैलेस में आ रही बारात दुल्हन को लिए बगैर ही वापस लौट गई, जबकि लड़की के परिवार वालों ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ घर से विदा कर दिया।पता चला है कि आज गांव पंजग्राईं से एक बारात शहर के स्थानीय एक पैलेस में आ रही थी। लड़का एन.आर.आई था तथा लड़की स्थानीय एक गांव की थी। 

लड़के वालों द्वारा विवाह की कई दिनों से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही थीं। पैलेस को शानदार ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर लड़की के प्रेमी ने लड़के को फोन करके बारात वापस ले जाने की धमकी देते कहा कि जिससे तुम शादी करने जा रहे हो वह लड़की आज मैंने विवाह कर लेकर आनी है, जिस कारण गांव पंजग्राईं से आ रही बारात वापस चली गई। लड़की को उसके अभिभावकों द्वारा उसके प्रेमी नौजवान से अपने घर से विदा करना पड़ा। पैलेस वालों ने इसकी पुष्टि करते कहा कि पैलेस में तैयारियां मुकम्मल थीं, लेकिन ऐन मौके उनको इस शादी को कैंसल करने बारे कह दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!