Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 02:36 PM
महिलाओं को गलत बोलने से रोकने पर गांव तखानवध निवासी राजा सिंह को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल ढुडीके में दाखिल करवाया गया। अजीतवाल पुलिस ने हरप्रीत सिंह, जसविन्द्र सिंह व तोती सभी निवासी गांव तखानवध के खिलाफ मारपीट करने...
मोगा (आजाद): महिलाओं को गलत बोलने से रोकने पर गांव तखानवध निवासी राजा सिंह को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल ढुडीके में दाखिल करवाया गया। अजीतवाल पुलिस ने हरप्रीत सिंह, जसविन्द्र सिंह व तोती सभी निवासी गांव तखानवध के खिलाफ मारपीट करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
राजा सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव जोहलां रायकोट हाल आबाद गांव तखानवध ने कहा कि कथित आरोपी नशा करने के आदी हैं तथा उसकी पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं को गलत बोलते थे। इस पर उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया गया। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो सभी आरोपी भाग गए। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जसविन्द्र सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।