चुनावी मौसम में लुधियाना को करेंगे पुलिस अधिकारी बाय-बाय

Edited By Updated: 26 Sep, 2016 11:40 AM

transfer

विधानसभा चुनाव-2017 का बिगुल बजते ही कई ऐसे पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें महानगर छोड़कर ड्यूटी के लिए कहीं और जाना पड़ेगा।

लुधियाना : विधानसभा चुनाव-2017 का बिगुल बजते ही कई ऐसे पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें महानगर छोड़कर ड्यूटी के लिए कहीं और जाना पड़ेगा। चुनाव आयोग की तरफ से मांगी गई लिस्ट में उन अधिकारियों के नाम सामने आएंगे जिनकी पिछले 4 वर्षो में से 3 वर्षो की पो¨स्टग लुधियाना की है। एक अनुमान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू होते जिन जी.ओ. रैंक के अधिकारियों की बदली हो सकती है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है। इसके अलावा इंस्पैक्टर और सब-इंस्पैक्टर रैंक के कई अन्य कर्मचारी भी हैं। 1. सुखपाल सिंह बराड़ (ए.डी.सी.पी) 2. जो¨गद्र सिंह (ए.डी.सी.पी.) 3. रमनीश चौधरी (ए.सी.पी.) 4. संदीप कुमार (ए.सी.पी.) 5. बलविंद्र सिंह (ए.सी.पी.) 6. सु¨रद्र मोहन (ए.सी.पी.) 7. बुलंद सिंह (ए.सी.पी.) 8. धर्मपाल (ए.सी.पी.) नहीं छूट रहा अधिकारियों का मोह आज महानगर में कुछ ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जो 15 से 20 वर्ष पहले ड्यूटी के चलते लुधियाना आए थे और यहीं पर उनका दिल लग गया।


उन्होंने अपना ए.एस.आई. से लेकर एस.पी. तक का सफर यहीं तय किया। हर बार चुनावों के समय बदली होते ही वे शहर से बाहर ड्यूटी करने पहुंच जाते और चुनावों के समाप्त होने का इंतजार करते। एक पुलिस कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक का सालों का सफर एक ही शहर में विभित्र पोस्टों पर रहकर किया जा सकता है या नहीं, यह तो पुलिस के उच्चाधिकारियांे की जांच का विषय है। वहीं अब देखने वाली बात यह है कि उनमें से कितने अधिकारी चुनावों के बाद लुधियाना वापस पहुंचने में कामयाब हो पाते हैं। डी.एस.पी. प्रमोट होने पर तबादला, चंद दिनों में वापसी लुधियाना के 9 के करीब इंस्पैक्टरों को पुलिस विभाग की तरफ से प्रमोट कर डी.एस.पी. बना पंजाब के विभित्र इलाकों में बदली की गई। जिनमें से 6 डी.एस.पी. चंद दिनों में ही वापस लुधियाना पहुंच गए। 1. संदीप कुमार वढेरा को डिवीजन नं. 6 के प्रभारी रहते हुए 15-05-2016 को प्रमोट कर डी.एस.पी. बनाया गया और पुलिस विभाग की तरफ से बदली की गई। करीब 11 दिनों बाद वापस लुधियाना आकर ए.सी.पी. साऊथ का चार्ज संभाला। 2. बलविन्द्र सिंह को थाना शिमलापुरी के प्रभारी रहते हुए 10-05-2016 को प्रमोट कर डी.एस.पी. बनाया गया और पुलिस विभाग की तरफ से बदली की गई। करीब 3 दिनों बाद वापस लुधियाना आकर ए.सी.पी. आत्म पार्क का चार्ज संभाला। 3. सुरिन्द्र मोहन को फोकल प्वाइंट के प्रभारी रहते हुए 16-05-2016 को प्रमोट कर डी.एस.पी. बनाया गया और उसी दिन ए.सी.पी. गिल का चार्ज संभाला। 4. बुलंद सिंह को इंचार्ज सी.आर.पी.सी. रहते हुए प्रमोट कर 14-05-2016 को डी.एस.पी. बनाया गया और पुलिस विभाग की तरफ से बदली की गई। करीब 6 दिनों बाद वापस आकर ए.सी.पी. ट्रैफिक का चार्ज संभाला। 5. दिलबाग सिंह को थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी रहते हुए 20-05-2016 को प्रमोट कर डी.एस.पी. बनाया गया और पुलिस विभाग की तरफ से बदली की गई। करीब 13 दिनों बाद वापस आकर पी.सी.आर. का चार्ज संभाला। 6. धर्मपाल को थाना दरेसी के प्रभारी रहते हुए 13-05-2016 को डी.एस.पी. प्रमोट किया गया और पुलिस विभाग की तरफ से बदली की गई।

इसके बाद 29-07-2016 को वापस आकर स्पैशल ब्रांच का चार्ज संभाला। पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह का कार्यकाल ज्यादा कमिश्नरेट बनने के बाद अगर हम बात करें तो पहले पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह के अलावा शायद ही कोई ऐसा पुलिस कमिश्नर या डी.सी.पी. लुधियाना में रहा हो जिसका कार्यकाल 1 वर्ष से ज्यादा हो, जबकि अन्य कई निम्न अधिकारियों की इतनी देर तक एक ही शहर में पो¨स्टग रहनी अपने आप में एक सवाल है जिसका जवाब पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास ही हो सकता है। सूत्रों की मानें तो इसके पीछे कई नेताओं का आशीर्वाद है। बदली होते ही वह अपने आकाओं की शरण में पहुंच जाते हैं, जो गृह विभाग से उनकी बदली रुकवा देते हैं।

कमिश्नरेट सिस्टम आने के बाद आए पुलिस कमिश्नरों और डी.सी.पी. रैंक के अधिकारियों की तैनाती का विवरण इस प्रकार है:- पुलिस कमिश्नर तैनाती 1. ईश्वर सिंह 14-02-2010 से 20-07-2011 तक 2. डा. शरद सत्य चौहान 21-07-2011 से 31-12-2011 तक 3. ईश्वर चंद्र 31-12-2011 से 23-03-2012 तक 4. ईश्वर सिंह 23-03-2012 से 13-06-2013 तक 5. परमजीत सिंह गिल 14-06-2013 से 18-11-2013 तक 6. निर्मल सिंह ढिल्लों 19-11-2013 से 19-02-2014 तक 7. परमजीत सिंह गिल 19-02-2014 से 01-04-2014 तक 8. संजीव कालड़ा 01-04-2014 से 29-05-2014 तक 9. आर.के. जयसवाल 29-05-2014 से 21-06-2014 तक 10. प्रमोद बान 21-06-2014 से 06-08-2015 तक 11. परमराज सिंह उमरानंगल 07-08-2015 से 30-03-2016 तक 12. ज¨तद्र सिंह औलख 30-03-2016 से अब तक।


डी.सी.पी. नियुक्ति यां डी.सी.पी. तैनाती 1. प्रमोद बान 19-03-2010 से 01-09-2010 तक 2. यू¨रद्र सिंह हेयर 01-09-2010 से 25-07-2011 तक 3. आशीष चौधरी 26-07-2011 से 06-08-2012 तक 4. गुरप्रीत सिंह 07-08-2012 से 11-10-2012 तक 5. एस. भूपति 15-10-2012 से 05-03-2013 तक 6. हर्ष कुमार बांसल 02-05-2013 से 29-05-2014 तक 7. निलंबरी विजय जगदले 29-05-2014 से 12-12-2014 तक 8. नवीन सिंगला 27-12-2014 से 06-08-2015 तक 9. न¨रद्र भार्गव 06-08-2015 से 31-03-2016 तक 10. ध्रुमन ¨नबले 31-03-2016 से अब तक ।

    Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!