Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 11:25 AM
नगर निगम लुधियाना के आए नतीजों के बाद कांग्रेस द्वारा जहां जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं लिप के मुखी एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कांग्रेस की जीत को धक्केशाही की जीत बताया।
लुधियाना (कंवलजीत): नगर निगम लुधियाना के आए नतीजों के बाद कांग्रेस द्वारा जहां जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं लिप के मुखी एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कांग्रेस की जीत को धक्केशाही की जीत बताया।
बैंस ने कहा कि चुनाव वाले दिन कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की शहर पर कांग्रेसी सदस्यों ने जहां हर वार्ड में धक्केशाही की, वहीं सरेआम बूथों पर कब्जे करके जाली पोलिंग करवाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा हर वार्ड में की गई गुंडागर्दी के कारण आम वोटर डर के कारण बूथों तक नहीं पहुंचे, जिससे लोकतंत्र का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव कमिशन को सी.आर.पी. लगाने को कहा गया था, पर कांग्रेस सरकार के इशारे पर ऐसा नहीं किया गया जिस कारण वोटिंग कम होने से जहां कांग्रेस को जीत प्राप्त हुई है, वहीं दूसरी तरफ लिप को कम सीटें मिली हैं।