Edited By Updated: 27 Oct, 2016 09:32 AM
हैबोवाल में नौसरबाज महिला गिरोह चालाकी और सक्रियता से वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस नौसरबाज गिरोह की एक दिन में 3 वारदातें सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हो चुकी हैं।
लुधियाना (तरुण): हैबोवाल में नौसरबाज महिला गिरोह चालाकी और सक्रियता से वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस नौसरबाज गिरोह की एक दिन में 3 वारदातें सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हो चुकी हैं। इस गिरोह ने विभिन्न दुकानों में ब्लेड के जरिए महिलाओं के पर्स को चीरकर नकदी निकाल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
पहली वारदात की शिकार महिला ऊषा मल्होत्रा (69) ने बताया कि मंगलवार सुबह उसने यूनिवॢसटी स्थित बैंक से पैंशन निकलवाई थी। उसके पर्स में करीब 27 हजार की नकदी थी। दीपावली के कारण वह अपनी बेटी के साथ मंगलवार रात्रि हैबोवाल स्थित नवीन क्राकरी में शॉपिंग कर रही थी। तभी 2 महिलाओं ने उसके पर्स से 27 हजार की नकदी चोरी कर ली। पेमैंट करने के दौरान उसे पता चला कि पर्स ब्लेड से कटा हुआ है और पर्स में पड़ी नकदी चोरी हो चुकी है। दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि खरीदारी के वक्त उसके साथ खड़ी 2 महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है।
दूसरी वारदात नीरू नेगी महिला से हुई। नौसरबाज गिरोह ने नीरू के पर्स को ब्लेड से काटा और मोबाइल निकाल लिया और कागजात नवीन क्राकरी में ही फैंक दिए। यह सारा वाक्या भी सी.सी.टी.वी. में कैद हो चुका है।तीसरी वारदात की शिकार महिला का पर्स काटा गया। पर्स में करीब 50 हजार की नकदी थी। पर्स के भीतर पर्स होने के कारण चोरी की वारदात असफल रही। महिला के पति ने इस बारे में पुलिस को शिकायत देने से इंकार कर दिया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें