सुविधा सैंटर से 2 लाख की नकदी गायब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 04:43 PM

robbery at suwidha centre

जिलाधीश कार्यालय के निकट सुविधा सैंटर से 2 लाख रुपए की नकदी गायब हो गई। यह नकदी ई स्टम्पिंग काऊंटर के लॉकर से गायब हुई है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि इसमें सैंटर के ही कर्मचारियों का हाथ हो सकता है। मामले की छानबीन सुविधा सैंटर चलाने वाली...

लुधियाना(महेश): जिलाधीश कार्यालय के निकट सुविधा सैंटर से 2 लाख रुपए की नकदी गायब हो गई। यह नकदी ई स्टम्पिंग काऊंटर के लॉकर से गायब हुई है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि इसमें सैंटर के ही कर्मचारियों का हाथ हो सकता है। मामले की छानबीन सुविधा सैंटर चलाने वाली बी.एल.एस. कंपनी खुद कर रही है। बताया जाता है कि 17 नंबर ई स्टम्पिंग काऊंटर पर कर्मचारी रमन बैठता है। ई स्टम्पिंग से कल 3.75 लाख की कलैक्शन हुई थी। रमन का कहना है कि यह नकदी जाते वक्त वह लॉकर में रख कर गया था। आज सुबह आया तो उसमें से 2 लाख रुपए की नकदी गायब थी। जिसकी शिकायत उसने तत्काल कंपनी के अधिकारियों के पास की। 

2,000-2,000 के नोट ही गायब
बताया जाता है कि लॉकर में पड़ी नकदी में से 2,000-2,000 रुपए के नोट ही गायब हैं जबकि अन्य नोटों की शक्ल में शेष नकदी वैसे ही पड़ी है। 

मामले का पता चलने पर मची अफरा-तफरी 
मामले का पता चलते ही सुविधा सैंटर में अफरा-तफरी मच गई। जिस जगह ई-स्टमिं्पग का काऊंटर था। उसके ऊपर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की तारे भी कटी हुई थी, जबकि जांचने पर पता चला कि लॉकर को कोई भी चाबी लग जाती है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि इसमें किसी भेदी का हाथ हो सकता है। 

कंपनी अधिकारियों ने रमन से की पूछताछ 
मामले का पता चलते ही कंपनी के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने रमन से काफी देर तक पूछताछ की। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। संभवत: कंपनी शुक्रवार को इसकी पुलिस के पास शिकायत कर सकती है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!