Edited By Updated: 01 Jul, 2016 12:09 PM
थाना डिवीजन नं. 5 के इलाके में हुई एक सनसनीखेज घटना में एक युवती के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया।
लुधियाना (कुलवंत): थाना डिवीजन नं. 5 के इलाके में हुई एक सनसनीखेज घटना में एक युवती के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। युवती तांत्रिक के चंगुल में तब फंसी जब वह अपने आशिक को अपने वश में करवाने तांत्रिक के पास गई थी। तांत्रिक ने उसे बातों में फंसा कर सम्मोहन विद्या का प्रयोग कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
सब इंसपैक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान मूल रूप से मुज्जफर नगर व हालीया लुधियाना के रहने वाले रजवान मलिक के रूप में हुई है। उसका यहां भारत नगर व बस स्टैंड रोड पर मियां कलाम साहिब नाम से तांत्रिक की दुकान है। उन्होंने बताया कि आज रजवान के पास जमालपुर की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती आई। उसका किसी से प्रेम सबंध चल रहा था,जबकि वह युवक उसे घास नही डाल रहा था जिससे युवती खासी परेशान थी और वह अपने आशिक को अपने वश में करवाने के लिए समाचार पत्र में पढ़ कर उक्त आरोपी के पास गई और उसने तांत्रिक को अपने आशिक के वश में करवाने की अपील की। तांत्रिक ने उससे पहले दक्षिणा मांगी और तुरंत उसका हल करने का झांसा दिया।
इस दौरान जब तांत्रिक ने उसे आंखें खोलकर उसकी तरफ देखने को कहा तो उसके बाद वह अपनी सुधबुध खो बैठी। उसे तो तब होश जब वह लुट चुकी थी। इसी बीच तांत्रिक ने उसे सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बारे में उसे बाद में पता चला जब तांत्रिक के कैबिन के पीछे बने कमरे में नग्नावस्था में थी। उसने तांत्रिक को खूब खरी खोटी सुनाई तो वह उसे धमकाने लगा,जिसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचित किया व बाद में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।