जिम जाने वाली महिलाओं के लिए चौंकाने वाली खबर

Edited By Updated: 02 Feb, 2016 09:56 AM

rape in ludhiana

सेहत ठीक रखने के लिए जिम जाने वाली महिलाओं के लिए एक चौंकाने वाली खबर है।

लुधियाना: सेहत ठीक रखने के लिए जिम जाने वाली महिलाओं के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। दरअसल, लुधियाना के पॉश अगर-नगर इलाके में एक जिम पर आने वाली महिलाओं को  एनर्जी ड्रिंक के बहाने नशा दिया जाता है और दुष्कर्म कर लाखों रुपए हड़पे जाते है। 
 
 
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पीड़ित महिला बाढ़ेवाल की रहने वाली है। करीब 7 वर्ष पहले उसने उक्त इलाके में जिम ज्वाइन किया था। जिम का मालिक जसवीर सिंह सेखों हैं। जसवीर ने जल्द ही महिला का विश्वास जीत लिया और दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। चूंकि महिला अमीर घराने से संबंधित है। इस पर जसवीर ने उसे प्रापर्टी में पैसा लगाकर थोड़े समय में मोटे मुनाफे का झांसा देकर उससे 50 लाख रुपए ऐंठ लिए। बदले में उसने महिला को रसीदें भी दीं। 
 
महिला ने बताया कि जिम के समय आरोपी ने उसे कई बार एनर्जी ड्रिंक दिया जिसे पीने के बाद वह सुध-बुध खो बैठती थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी अश्लील वीडिया क्लिप बनाई गई। इन्हीं वीडिया क्लिप के आधार पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करता रहा व बदनामी के डर से वह उसके हाथों की कठपुतली बन गई। 
 
कुछ समय बाद जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी ने उसे  धमकाना शुरू कर दिया कि उसके पास उसकी अश्लील वीडिया क्लिप हैं। अगर उसने पैसा मांगा तो वह वे  क्लिप सोशल मीडिया, उसके पति व रिश्तेदारों को भेज कर उसकी जिंदगी तबाह कर देगा। 
 
महिला का कहना है कि उसने अपने गहने बेचकर आरोपी को पैसा दिया लेकिन जब आरोपी की हरकतें उसकी बर्दाश्त से बाहर हो गई तो उसने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इस संबंध में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी तक फरार बताया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!