Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 08:20 AM
15 वर्षीय एक नाबालिगा को बंधक बनाकर उससे रेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त पीड़िता घर पर अकेली थी। रेप का आरोप पीड़िता की बड़ी बहन के देवर पर लगा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैडीकल में पीड़िता से रेप की पुष्टि हो चुकी है।
लुधियाना (महेश): 15 वर्षीय एक नाबालिगा को बंधक बनाकर उससे रेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त पीड़िता घर पर अकेली थी। रेप का आरोप पीड़िता की बड़ी बहन के देवर पर लगा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैडीकल में पीड़िता से रेप की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी बस्ती जोधेवाल का 22 वर्षीय बीरू है, जोकि रेहड़ी लगाता है। घटना सलेम टाबरी इलाके की है। अतिरिक्त थाना प्रभारी सब-इंस्पैक्टर अर्शदीप कौर ने बताया कि पीड़िता बस्ती जोधेवाल इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती है और सुंदर नगर के एक प्राइवेट स्कूल में 7वीं की छात्रा है। पीड़िता 4 भाई-बहन हैं। उसके माता-पिता अलग-अलग हौजरियों में लेबर का काम करते हैं।
पीड़िता को घर में अकेली पाकर बनाया हवस का शिकार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि गत शनिवार को करीब 11.30 बजे उसकी शादीशुदा बहन का देवर बीरू उसके घर पर आया। उस वक्त वह अपने कमरे में बिस्तर पर रजाई लेकर लेटी हुई थी। घर पर उसके अलावा कोई और पारिवारिक सदस्य नहीं था। आरोपी सीधा उसके कमरे में दाखिल हुआ। उसने आते ही दरवाजा अंदर से बंद करके लाइट आफ कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती उसने चुन्नी से उसका मुंह व दोनों हाथ पीछे बांध दिए और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
भाई को धक्का देकर आरोपी हुआ फरार
इसी बीच ऊपर से पीड़िता का एक भाई मौके पर पहुंच गया और उसने दरवाजा खटखटाया। मुंह बंधा होने के कारण वह शोर नहीं मचा पाई। इस पर आरोपी घबरा गया और आनन-फानन में उसे उसी हालत में छोड़कर दरवाजा खोला और उसके भाई को धक्का देकर फरार हो गया। भाई ने तत्काल इसकी जानकारी माता-पिता को दी।
परिवार वालों पर बनाते रहे राजीनामे का दबाव
पीड़िता ने बताया कि इस घटना के कारण वह अभी गहरे सदमे ही थी कि आरोपी पक्ष के लोगों ने उस पर व उसके परिवार वालों पर लोकलाज का डर दिखाते हुए राजीनामे का दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन उसने पुलिस के समक्ष पेश होकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।