Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 02:00 PM
पंजाब रोडवेज की 1948 में नीले रंग की 13 बसें शुरू की गई थी। तब से लेकर 2016 तक अब तक यह 10 रंग बदल चुकी है। अब फिर से पंजाब रोडवेज की बसें नए रूप में दिखेंगी। यह अब ग्रे रंग और नीले रंगी की पट्टी में होगी। कांग्रेस सरकार में इस बार नेताओं को रोडवेज...
लुधियानाः पंजाब रोडवेज की 1948 में नीले रंग की 13 बसें शुरू की गई थी। तब से लेकर 2016 तक अब तक यह 10 रंग बदल चुकी है। अब फिर से पंजाब रोडवेज की बसें नए रूप में दिखेंगी। यह अब ग्रे रंग और नीले रंगी की पट्टी में होगी। कांग्रेस सरकार में इस बार नेताओं को रोडवेज का ग्रे रंग काफी पसंद आया है। नई बसों की संख्या 299 है।
इनकी सप्लाई अशोक लीलैंड और टाटा करेगी। यह नई बसें 4 माह में सड़कों पर दौड़ेंगी। पंजाब रोडवेज की ए.सी. और नान ए.सी. और मिडी बसें 5 रंगों में सड़कों पर दिखाई देती हैं। पंजाब रोडवेज डायरैक्टर भूपिन्दर सिंह ने बताया कि नई बसों के लिए टैंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और दो प्रमुख कंपनियां लीलैंड-टाटा की तरफ से बसों की डिलीवरी की जाएगी।