Edited By Updated: 30 Aug, 2016 01:45 PM
हलका दाखा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दर्शन सिंह विर्क को पंजाब कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।
लुधियाना (रिंकू): हलका दाखा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दर्शन सिंह विर्क को पंजाब कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। विर्क काफी समय से पार्टी की मजबूती के लिए काम करते आ रहे हैं जिनकी बढ़िया कारगुजारी को देखते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान कै. अमरेन्द्र सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
दर्शन सिंह विर्क ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कै. अमरेन्द्र सिंह, सांसद रवनीत बिट्टू, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद सरूप मोही, सचिव दमनजीत मोही का आभार जताते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाने का भरोसा दिया।