Edited By Updated: 20 Aug, 2016 01:56 PM
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज हलका खन्ना में संगत दर्शन के तीसरे दिन शिअद (ब) के हलका इंचार्ज जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी ...
खन्ना (कमल, सुखविंद्र कौर): मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज हलका खन्ना में संगत दर्शन के तीसरे दिन शिअद (ब) के हलका इंचार्ज जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी व अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निपटारा भी किया।
मुख्यमंत्री ने जत्थेदार तलवंडी की मांग पर खन्ना शहर की मुख्य समस्या वाटर व सीवरेज के लिए 176 करोड़ रुपए की ग्रांट के साथ-साथ 12.51 करोड़ रुपए सड़कों, 1.50 करोड़ रुपए सालिड वेस्ट प्लांट, 1.50 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइटों के लिए मंजूर किए जिनमें से 12.51 करोड़ रुपए का चैक कार्यसाधक अधिकारी चरणजीत सिंह को सौंपा गया। इसके अलावा जत्थेदार तलवंडी की मांग पर अन्य विकास कार्यों के लिए कई करोड़ रुपए की और अनुदान राशि देने का भरोसा दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जलापूर्ति एवं सीवरेज का प्रोजैक्ट अमरुत योजना के तहत स्वीकृत हुआ है और संबंधित कंपनी द्वारा शहर में सर्वे शुरू किया जा चुका है जो डेढ़ महीने में मुकम्मल कर लिया जाएगा। कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी को पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत विरोधी पार्टियां करार देते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को राज्य के हितों की रक्षा के लिए इन पाॢटयों का सम्पूर्ण सफाया करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक, आर्थिक तथा सामाजिक तौर पर राज्य की अपूर्णीय क्षति की है और अब आम आदमी पार्टी भी इसी राह पर चल पड़ी है। कांग्रेस ने पंजाब का नदी जल राजस्थान को देकर, सतलुज यमुना ङ्क्षलक नहर का निर्माण आरम्भ करवाकर और पड़ोसी राज्यों को औद्योगिक रियायतें देकर राज्य की आॢथकता को क्षति पहुंचाई है। अब आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब के नदी जल संबंधी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर और अपने घोषणा पत्र की पवित्र धार्मिक ग्रंथों से तुलना करके कांग्रेस वाला रास्ता अपना लिया है। लोगों को राजनीतिक फैसला लेते हुए अपने हितों को ध्यान में रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान अब तक किसानों के ट्यूबवैलों के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के बिलों का भुगतान सरकारी खजाने से किया है।
बिना ब्याज 50 हजार रुपए के ऋण की व्यवस्था करने के अतिरिक्त किसानों, नीले कार्ड धारकों, व्यापारियों तथा निर्माण श्रमिकों के लिए 50 हजार रुपए तक के नि:शुल्क उपचार का प्रबंध भी किया गया है। परिवार के मुखिया की दुर्घटना में मौत या पूरी तरह नकारा हो जाने पर 5 लाख के बीमा की व्यवस्था की गई है। पंजाब ही अकेला राज्य है जहां कैंसर के रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है और अब सरकारी अस्पतालों में हैपेटाइटिस-सी के रोगियों का भी नि:शुल्क उपचार आरम्भ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राजेवाल में संगत दर्शन से पूर्व भक्त पूर्ण सिंह की इस गांव में बनी यादगार पर पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि भेंट की और उनकी समाज के लिए महान देन को याद किया। मुख्यमंत्री ने आज खन्ना शहर के अतिरिक्त पंजरुखां, बीबीपुर तथा राजेवाल में लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों के लिए चैक दिए। लुधियाना जिले में 2 व्यक्तियों के एक बस के नीचे आकर मारे जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में कि सी भी व्यक्ति की मौत दुखदायी होती है और उनको इसका गहरा दुख है।