Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 09:56 AM
रायकोट तहसील के गांव नत्थोवाल के एक सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म करने तथा बाद में उसका गर्भपात करवाने की साजिश में लुधियाना देहाती के पुलिस थाना हठूर द्वारा मास्टर हरजीत सिंह तथा भारत भूषण प्रिंपल को गिरफ्तार...
जगराओं/लुधियाना (भंडारी/ विक्की): रायकोट तहसील के गांव नत्थोवाल के एक सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म करने तथा बाद में उसका गर्भपात करवाने की साजिश में लुधियाना देहाती के पुलिस थाना हठूर द्वारा मास्टर हरजीत सिंह तथा भारत भूषण प्रिंपल को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त मास्टर हरजीत सिंह की पत्नी नर्स हरप्रीत कौर, मास्टर सुखबीर सिंह, अल्ट्रा साऊंड करने वाला जगतार सिंह संधू तथा गांव नत्थोवाल के मौजूदा पंच जसविंद्र सिंह छिंदा को गिरफ्तार करके उससे 1.25 लाख की नकदी बरामद की है।
एस.एस.पी. पुलिस जिला लुधियाना देहाती हैडक्वार्टर जगराओं ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रैस कांफ्रैंस में बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंध में गिरफ्तार अध्यापक हरजीत सिंह तथा प्रिंसीपल भारत भूषण को अदालत में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त करके इनसे पूछताछ की गई। जांच में यह बात सामने आई कि इस साजिश में मास्टर हरजीत सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर सिविल अस्पताल रायकोट में बतौर स्टाफ नर्स, शामिल है। मास्टर सुखबीर सिंह पीड़ित लड़की को गर्भपात करवाने के लिए संधू अल्ट्रा साऊंड रायकोट लेकर गया था। उसने वहां लड़की की स्कैन करवाई। अल्ट्रा साऊंड करने वाले जगतार सिंह ने रिपोर्ट दी कि लड़की के गाल ब्लैडर में सिस्ट है।
एस.एस.पी. ने बताया कि गाल ब्लैडर में सिस्ट होती ही नहीं है जोकि शंका पैदा करता है। इस केस ने उस समय नया मोड़ लिया जब गांव नत्थोवाल में इस केस के कारण मास्टर सुखबीर सिंह तथा मास्टर हरजीत सिंह ने गांव में हो रही बदनामी के डर से अपनी बदली करवने के लिए गांव के पंच जसविंद्र सिंह उर्फ छिंदा वासी नत्थोवाल से सम्पर्क किया।
चौथे आरोपी जसविंदर सिंह ने अपने एक अन्य साथी हरमिन्द्र सिंह वासी भनौड़ (संगरूर) से मिलकर दोनों मास्टरों से 2.50 लाख रुपए नकद लेकर इन दोनों की बदली नत्थोवाल से करवा दी। पुलिस ने आरोपी पंच से 1.25 लाख की बरामदगी कर ली जबकि उसके साथी हरमिन्द्र सिंह की गिरफ्तार के लिए छापामारी की जा रही है। एस.एस.पी. ने बताया कि पीड़ित लड़की के गर्भपात करवाने के संबंध में सिविल अस्पताल रायकोट तथा संधू अल्ट्रा साऊंड का रिकार्ड चैक करके सबूतों सहित सच्चाई सामने लाई जाएगी कि गर्भपात हुआ या नहीं।