Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 01:14 PM
शहर में एस. टी.एफ. की टीम ने बीती रात 4 करोड़ की हैरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
लुधियाना (नरिन्दर): शहर में एस. टी.एफ. की टीम ने बीती रात 4 करोड़ की हैरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते थाना इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीती रात वर्धमान मिल के पास से अवतार सिंह निवासी सिरसा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 4 करोड़ की हैरोइन बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस ने उक्त व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।