अज्ञात व्यक्ति ने युवक का रेता गला, हालत गम्भीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 11:05 AM

murder case

18 वर्षीय एक युवक को जान से मारने की नीयत से उसका अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उसे सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान मो. हासिम के रूप में हुई है। घटना बस्ती जोधेवाल इलाके...

लुधियाना(महेश): 18 वर्षीय एक युवक को जान से मारने की नीयत से उसका अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उसे सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान मो. हासिम के रूप में हुई है। घटना बस्ती जोधेवाल इलाके की है।पुलिस ने पीड़ित के भाई मो. कासिम की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मो. हासिम अपने परिवार के साथ पुनीत नगर इलाके में रहता है व उसके 3 भाई हैं। दोपहर को करीब 2 बजे वह बाहर घूमने गया था, जब घर वापस आया तो लहूलुहान था और उसका गला रेता हुआ था। जिस कारण वह अपने परिजनों को कुछ भी बता नहीं पाया और अब उसका आई.सी.यू. में इलाज चल रहा है।इंस्पैक्टर मो. जमील का कहना है कि डाक्टरों ने मो. हासिम को अभी अनफिट डिक्लेयर किया है। उसके फिट होने पर ही मामले की सत्यता का पता चलेगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!