Edited By Updated: 23 May, 2016 12:08 PM
हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, फिरौती सहित 2 दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे चुके ..
लुधियाना(महेश): हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, फिरौती सहित 2 दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे चुके गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा बाड़ेवालिया को उसके घर में घुसकर गोलियां से छलनी कर दिया गया।
गैंगस्टर पर उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ घर के ऊपर कमरे में बने में चाय पी रहा था। हमलावरों ने केवल उसे ही टारगेट किया। कमरे की खिड़की के पास खड़े होकर उस पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई। 3 गोलियां लगने के बाद भी उसने खुद को दूसरे कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई। उसे दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस वारदात के 4 लोगों ने अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पैक्टर के बेटे व उसके साथियों का नाम आ रहा है, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताया जाता है कि सुक्खा कुछ समय पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था। विवाह करवाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ मानकवाल की स्टार कालोनी में किराए के घर में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसका उक्त इंस्पैक्टर के बेटे के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह उस पर निगाह रखे हुए थे। रविवार शाम को करीब 7.30 बजे जब सुक्खा अपने 3 दोस्तों विकास,चिंटू व बाबा के साथ ऊपर कमरे में बैठा चाय पी रहा था, तभी 4 हमलावर दीवार फांद कर सीढिय़ों के रास्ते ऊपर गए। इनमें से 2 ने कपड़े से अपने चेहरे ढके हुए थे। हमलावरों ने खिड़की के पास खड़े होकर सुक्खा पर फायरिंग की। उसके 3 गोलियां लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर फरार हो गए।