पहले मां को दी भयानक मौत अब थाने में दिया चौंकाने वाला बयान (देखें तस्वीरें)

Edited By Updated: 01 Jul, 2016 11:40 AM

mother murder

मां के चरित्र पर शक के चलते 2 बेटों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर आरोपी बेटे थाने पहुंच गए

लुधियानाः मां के चरित्र पर शक के चलते 2 बेटों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर आरोपी बेटे थाने पहुंच गए और खुद को मां की हत्य़ा का आरोपी बताया, जिसे सुन पुलिस भी दंग रह गर्इ। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में  सुखपाल सिंह सुक्खा (19) और उसके छोटे भाई  जसवीर सिंह जस्सी (16) पर मामला दर्ज कर लिया।

मां को गैर मर्द संग देख खौल उठा बेटों का दिल 
जानकारी के अनुसार कर्मजीत कौर की शादी जगराओं के भिंदर के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी।  दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।  इसके चलते कर्मजीत घर छोड़ मौसी कुलवंत कौर के पास रहने चली गई थी। करीब 5 साल पहले भिंदर दुबई की एक फैक्ट्री में काम करने चला गया।  इसके बाद  महिला वापस अपने बेटों के पास आकर रहने लगी थी। गांव का युवक उनके घर आता-जाता था। इसे लेकर दोनों बेटे मां पर शक करते थे। मंगलवार को भी वह युवक घर आया तो मां कर्मजीत को उसके साथ देख बेटों की बहस हो गई।

पिता को फोन पर दी मां के मर्डर की सूचना 
आधी रात को उन्होंने अपनी मां को जगाया और उसी युवक को घर बुलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनमें फिर झगड़ा हो गया। जब दोनों ने हथियार निकाला तो मां बचाव के लिए उनसे भिड़ गई।  सुखपाल ने मां की दोनों बाजू पकड़ लिए और जगसीर ने पहले सिर और फिर शरीर के कई हिस्सों पर दो दर्जन से ज्यादा वार किए। इसके बाद दोनों बेटों ने आधी रात को दुबई अपने पिता को फोन कर मां के मर्डर के बारे में बता दिया। बातचीत के दौरान अपने पिता को बताया था कि अब गांव में मां के कैरेक्टर को लेकर ताने नहीं सुनने होंगे।  

 

थाने जाकर दिया ऐसा बयान कि चौंक गर्इ पुलिस 
सुबह होने पर दोनों ने खुद ही पुलिस थाने जाकर कत्ल के बारे में की जानकारी दी। दोनों ने कहा कि वे अपनी मां का कत्ल करके आए हैं। उन्हें गिरफ्तार कीजिए। दोनों बेटे कह रहे थे कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। गांव में सिर झुकाकर रहने से अच्छा है कि जेल में रहेंगे। थाना हठूर की पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!