Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 03:05 PM
विवाहिता को घर में अकेली पाकर उससे अश्लील हरकतें करने वाले पड़ोसी के खिलाफ सलेम टाबरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सेखवाल के जगदीप नगर के हरमिंदर कुमार उर्फ मंगी के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नहीं की गई है।
लुधियाना (महेश): विवाहिता को घर में अकेली पाकर उससे अश्लील हरकतें करने वाले पड़ोसी के खिलाफ सलेम टाबरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सेखवाल के जगदीप नगर के हरमिंदर कुमार उर्फ मंगी के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नहीं की गई है।
घटना 4 दिन पहले की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसका विवाह करीब 12 साल पहले हुआ था। आरोपी के साथ उनका पारिवारिक तालमेल था। वैलेंटाइन डे से अगले दिन वह घर पर अकेली थी। पति काम पर गया और बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी आरोपी उसके घर पर आ गया और उसे अकेली पाकर उससे आशिक मिजाज की बातें करनी शुरू कर दीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी और कमीज फाड़ दी।
उसने धक्का मारकर आरोपी को अपने से अलग किया और उसे हड़काया। जिसके बाद आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डर के मारे उसने पहले यह बात अपने पति से छिपाए रखी। बाद में हिम्मत करके उसने पति को बताया। जिसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।