'भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए तीसरी लड़ाई लड़ रही है भाजपा '

Edited By Updated: 26 Jun, 2016 10:14 AM

madan mohan mittal in ludhiana

हमारे पूर्वजों ने पहले अंग्रेजों से देश को आजाद करवाने के लिए लड़ाई को लड़ा

लुधियाना : हमारे पूर्वजों ने पहले अंग्रेजों से देश को आजाद करवाने के लिए लड़ाई को लड़ा, फिर 1977 में लोकतंत्र की बहाली की लड़ाई को भ्रष्ट कांग्रेस के खिलाफ लड़ा। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता भ्रष्टाचार से भारत की मुक्ति के लिए भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए तीसरी लड़ाई लड़ रही है।

यह बात राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कही, जो आज के ही दिन 1977 में कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई एमरजैंसी के विरोध में भारत नगर चौक के नजदीक आयोजित काला दिवस रैली को सम्बोधित कर रहे थे। मित्तल ने कहा कि देश पर 60 वर्ष से भी अधिक  समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी के शासन में 1977 के आपातकाल के दौरान जहां लोकतंत्र की जमकर हत्या की गई, वहीं प्रैस की आजादी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। 

इंदिरा सरकार की एमरजैंसी का विरोध करने वाली अखबारों की लाइट काट दी गई। अखबारों ने विरोध में काले पन्ने छापे।  जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता प्रधानमंत्री के दिखाए मार्ग पर चलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए जहां कृतसंकल्प हैं, वहीं देश से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ की गई लड़ाई को जोर-शोर से लड़ेंगे। भाजपा कार्यकर्ती 2017 के चुनाव में पंजाब को कांग्रेस मुक्त करने के लिए कार्य करेंगे।

एन.एस.जी. के मुद्दे पर कांग्रेस और केजरीवाल कर रहे सुविधा की राजनीति

मित्तल ने कहा कि एन.एस.जी. के मुद्दे पर कांग्रेस और केजरीवाल सुविधा की राजनीति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुद्दे पर देश का पक्ष बाखूबी विश्व के आगे रखा है। ऐसे में विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा करनी चाहिए थी परंतु कांग्रेस व केजरीवाल को देशहित से ऊपर राजनीति नजर आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति संबंधी निर्णय पार्टी ने सोच समझकर लिया है। इस निर्णय को लेकर किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं है। मित्तल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अकाली भाजपा गठजोड़ मिलकर लड़ेगा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!