आप की 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 01:52 PM

ludhiana municipal corporation election

आम आदमी पार्टी आप पंजाब ने लुधियाना में हो रही 24 फरवरी को नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी अध्यक्ष, सांसद, राज्य अध्यक्ष और विधायक अमन अरोड़ा ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी गठबंधन नगर निगम चुनाव मिल कर...

लुधियाना(कंवलजीत): आम आदमी पार्टी आप पंजाब ने लुधियाना में हो रही 24 फरवरी को नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी अध्यक्ष, सांसद, राज्य अध्यक्ष और विधायक अमन अरोड़ा ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी गठबंधन नगर निगम चुनाव मिल कर लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी की गई सूची में विधान सभा हलका पश्चिमी में से वार्ड नं. 65 से ममता कौर वडारा, वार्ड 66 से प्रोफैसर कोमल गुरनूर सिंह, वार्ड नं. 68 से नीरू चंदेलिया, वार्ड नं. 70 से जे.एस. घुम्मन, वार्ड नं. 71 से दर्शन सिंह गिल, वार्ड नं. 72 से पवनदीप सिंह सहगल, वार्ड नं. 74 से परमवीर सिंह अटवाल, वार्ड नं. 77 से बलजीत कौर, वार्ड नं. 78 से देवी चंद चौटाला, वार्ड नं. 80 से सोनू कल्याण, वार्ड नं. 81 से राज रानी चोपड़ा, वार्ड नं. 82 से सुनील पुरी शम्मी को आप और लोक इंसाफ पार्टी के सांझे उम्मीदवार ऐलान किया गया है।

हलका पूर्वी से वार्ड नं. 2 से बहराज सिंह, वार्ड नं. 4 से गुलाब सिंह गौतम, वार्ड नं. 5 से बलविन्द्र सिंह राठौर, वार्ड नं. 6 से धर्मेन्द्र सिंह फौजी, वार्ड नं. 9 से दविन्द्र कौर छाबड़ा, वार्ड नं. 10 से राकेश कुमार सपरा, वार्ड नं. 11 से बलविन्द्र कौर गरेवाल, वार्ड नं. 13 से चरनजीत कौर, वार्ड नं. 14 से निर्मल सिंह विक्की वर्मा, वार्ड नं. 15 से ऊमा देवी, वार्ड नं. 16 से लखविन्द्र सिंह लक्खा, वार्ड नं. 21 से नीतू वोहरा, वार्ड नं. 23 से मंजू उम्मीदवार ऐलान किया गया है। हलका साहनेवाल से वार्ड नं. 24 से तजिन्द्रपाल सिंह, वार्ड नं. 25 से परमजीत कौर, हलका उत्तरी से वार्ड नं. 85 से अनुराग धवन, वार्ड नं. 91 से नवनीत कौर और हलका सैंट्रल से वार्ड नं. 54 से सुशील कुमार, वार्ड नं. 60 से मनोज भाटिया को उम्मीदवार ऐलान किया गया है। इस अवसर पर सांसद भगवंत मान और अमन अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा के सीनियर नेता और विधायक सरबजीत कौर मानूके की अध्यक्षता में आप और लोक इंसाफ पार्टी की सांझी बैठक बुलाई गई थी। इसमें आप के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह गरेवाल भोला, अहबाब गरेवाल, दर्शन सिंह शंकर और सुरेश गोयल आदि समस्त पदाधिकारियों की सहमति से उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर जारी की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!