Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Feb, 2018 02:26 PM
लुधियाना नगर निगम के चुनाव के लिए पंजाब भाजपा की चुनाव समिति की बैठक 7 फरवरी को होगी। इसमें प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भाग लेकर लुधियाना के विभिन्न वार्डों में भाजपा उम्मीदवारो के नामों पर अंतिम मोहर लगाएंगे।
लुधियाना(गुप्ता): लुधियाना नगर निगम के चुनाव के लिए पंजाब भाजपा की चुनाव समिति की बैठक 7 फरवरी को होगी। इसमें प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भाग लेकर लुधियाना के विभिन्न वार्डों में भाजपा उम्मीदवारो के नामों पर अंतिम मोहर लगाएंगे।
सूत्रों के अनुसार पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नामों की सूची देर सायं जारी की जा सकती है। आज जिला भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अपनी अपनी टिकटें पक्की कराने के लिए दिल्ली में पार्टी हाईकमान के दरबार में डेरा डाले रहे। सूत्रों के अनुसार लुधियाना में अपने अपने गुट के नेताओं की उम्मीदवारी को पक्का करने के लिए जिले के कई नेताओं ने अपने अपने आकाओं के समक्ष मजबूती से अपने केस को रखा है।