Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 01:18 PM
नगर निगम चुनाव जोकि आने वाले फरवरी महीने में होने का अनुमान बताया जा रहा है। नगर निगम चुनावों के लिए राजनीतिक पाॢटयों के सदस्यों की तरफ से अपने तौर पर पार्टी से टिकट लेने के लिए शक्ति प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
लुधियाना (कंवलजीत): नगर निगम चुनाव जोकि आने वाले फरवरी महीने में होने का अनुमान बताया जा रहा है। नगर निगम चुनावों के लिए राजनीतिक पाॢटयों के सदस्यों की तरफ से अपने तौर पर पार्टी से टिकट लेने के लिए शक्ति प्रदर्शन किए जा रहे हैं। नगर निगम चुनावों से पहले महानगर में हुई वार्डबंदी को लेकर जहां पिछले समय 75 वार्ड होते थे वह बढ़कर 95 वार्ड में तबदील हो चुके हैं। जिसके साथ इलाके के वार्ड में पार्षद जोकि पहले एक वार्ड से पार्टी से टिकट लेकर मैदान में उतरता था उसके 2 वार्ड होने के साथ उम्मीदवारों का नामोशी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह भी वार्ड 47 में पड़ते अकाली उम्मीदवार हरभजन सिंह डोग जिसने पिछली 2012 नगर निगम चुनावों में अपने विरोधी कांगे्रसी उम्मीदवार को हराकर इलाके में अकाली दल का झंडा लहराया था। उस समय वार्ड में वोटरों की संख्या 15000 के करीब थी जिसमें 6000 ही वोट पोङ्क्षलग हुई थी। अकाली उम्मीदवार हरभजन सिंह डंग ने 4800 के करीब प्राप्त की थी। अब वार्डबंदी के दौरान 47 वार्ड नं. 2 वार्डों में तबदील हो गया जिससे 46 और 48 वार्ड बन चुके हैं। जहां के वोटर पहले से बढ़कर 18500 के करीब हो चुके हैं। सूत्रों से पता लगता है कि अकाली दल द्वारा हरभजन सिंह डंग को एक वार्ड से ही टिकट मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है पर अकाली उम्मीदवार हरभजन सिंह डंग ने पार्टी अध्यक्ष की तरफ से 46 और 48 वार्ड में 2 टिकटों की मांग की थी।
मौजूदा कांग्रेस सरकार होने के कारण अकाली दल को नगर निगम चुनावों के दौरान जीतना पहले से आसान नही होगा। इस बार नगर निगम चुनावों में मुकाबला त्रिकोणी पार्टियों में हो रहा है। जिसमें लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन, अकाली भाजपा और कांग्रेस उपस्थित हैं। वार्ड नं. 46 में युवा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोनी डंग की तरफ से टिकट लेने के दावेदारी की जा रही थी पर सूत्रों से पता लगा है कि अकाली दल द्वारा दोनों वार्डों में एक ही टिकट परिवार के एक सदस्य को दी जा रही है, पर इलाका निवासियों का कहना है कि अगर अकाली दल द्वारा वार्ड 46 से सोनी डंग को टिकट नही दी जाती तो अकाली दल को हार का सामना करना पड़ सकता है। जिसका मुख्य कारण दोनों ही वार्डों में हरभजन सिंह डंग की तरफ से अनेकों विकास के कार्य करवाए गए हैं उनकी पकड़ मजबूत बताई जाती है।