Edited By Updated: 26 Sep, 2016 01:45 AM
कलयुगी पिता ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने वर्षों पुरानी...
लुधियाना(तरुण): कलयुगी पिता ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने वर्षों पुरानी घटित हो रही दास्तां बयान की। पीड़ित बेटी के साथ हुई शर्मनाक हरकत का पता दूसरी मां को चला तो उसने पति की करतूतों का पर्दाफाश करते हुए आवाज उठाई और इलाका पुलिस को सूचना दी। थाना दरेसी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पिता अशोक जैन के खिलाफ धमकाने और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अशोक जैन की पहली पत्नी की मौत 1978 में हुई थी। आरोपी ने 1979 में दूसरा विवाह करवाया है। आरोपी अशोक जैन की पहली पत्नी से दो बेटे और एक बेटी है। पहली पत्नी से जन्मी पीड़िता मनप्रीत जैन (काल्पनिक) के साथ उसका सगा पिता अशोक हवस मिटाता रहा है। पुलिस ने आरोपी अशोक जैन को हिरासत में ले लिया है।