Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 11:10 AM
हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। घने कोहरे में सूर्य की झलक पड़ते ही मध्यम सी धूप खिलखिलाने लगती है जो कुछ देर के लिए राहत देती है। लेकिन शाम के 4 बजते ही महानगर अंधेरे में खोने लगता है। पी.ए.यू. के मौसम विभाग के...
लुधियाना(सलूजा): हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। घने कोहरे में सूर्य की झलक पड़ते ही मध्यम सी धूप खिलखिलाने लगती है जो कुछ देर के लिए राहत देती है। लेकिन शाम के 4 बजते ही महानगर अंधेरे में खोने लगता है। पी.ए.यू. के मौसम विभाग के प्रभारी लखविंद्र कौर धालीवाल ने बताया कि फिलहाल न तो शीत लहर और न ही कोहरे से कोई राहत मिलने वाली है। इसके अलावा बारिश की भी कोई संभावना नजर नहीं आ रही। कोहरे का दबदबा आने वाले 2-3 दिनों तक इसी तरह बरकरार रह सकता है। मौसम माहिरों ने जानकारी दी कि 2016 में जनवरी का महीना आज की तुलना में काफी गर्म रहा। जब अधिकतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री सैल्सियस के लगभग रहा।
क्या रहा तापमान
अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सैल्सियस
न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सैल्सियस
हवा में नमी सुबह 97 फीसदी
शाम के समय 63 फीसदी