Watch Pics: हॉकी कप्तान सरदार सिंह की ट्विटर पर सगाई, थाने में ब्रेकअप

Edited By Updated: 04 Feb, 2016 11:48 AM

hockey captain sardar singh accused of rape by ex england playe

भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह और ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी की प्रेम कहानी करीब चार साल पुरानी है।

लुधियानाः भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह और ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी की प्रेम कहानी करीब चार साल पुरानी है। 2012 के शुरू में सरदार और इस लड़की की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। दोनों जल्द ही दोस्त भी बन गए। लंदन ओलंपिक के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई। तब सरदार ने उसे मैच देखने के लिए इन्वाइट किया था। यहीं से दोनों गहरे दोस्त बनते चले गए। 

ये लड़की ब्रिटेन की रहने वाली है, जबकि सरदार हरियाणा के सिरसा के। 2013 में सरदार ने हॉकी इंडिया से छुट्टी ली और लड़की से मिलने लंदन गए। दोनों ने साथ में लंबा वक्त बिताया। लड़की का कहना है कि इसी दौरान सरदार ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। उसे भी आपत्ति नहीं थी, लेकिन उसने सरदार से घर पर बात करने को कहा। दोनों के घर में भी बात हुई। अगस्त 2015 में लड़की ने ट्वीट कर बताया कि वे जल्द शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले उसने ट्विटर पर ये भी कहा था कि दोनों सगाई कर चुके हैं।  

दोनों को जानने वालों के मुताबिक रिश्ते में गड़बड़ तब शुरू हुई जब लड़की जल्द शादी करने की जिद करने लगी। वह चाहती थी कि सरदार ब्रिटेन में ही रहें, पर सरदार ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो सरदार ने मिलना और बात करना बंद कर दिया। अब मामला थाने पहुंच गया है। 

लड़की से पहले सरदार ने शिकायत की थी। उन्होंने हॉकी इंडिया से कहा था, ‘इस लड़की के कारण मैं गेम पर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं। वह हर मैदान, हर होटल में मौजूद होती हैं। हॉकी इंडिया इसमें हस्तक्षेप करे।’ टीम के हेड कोच ने सीईओ एलिना से बात भी की थी। पर उन्होंने इसे निजी मामला बता हस्तक्षेप से मना कर दिया। हालांकि, हेड कोच ने मैनेजर से लड़की को मैदान से दूर रखने के निर्देश दिए थे। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!