Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 08:31 AM
बेरोजगारी के चलते बी.ए. पास युवक नशा तस्कर बन गया, जिसे सी.आई.ए. वन की पुलिस ने 11 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना एस.बी.एस. नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।प्रभारी इंस्पैक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान...
लुधियाना(ऋषि): बेरोजगारी के चलते बी.ए. पास युवक नशा तस्कर बन गया, जिसे सी.आई.ए. वन की पुलिस ने 11 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना एस.बी.एस. नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।प्रभारी इंस्पैक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान रोहित कुमार निवासी अबदुल्लापुर बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस ने शनिवार को हरनाम नगर रेलवे लाइनों के पास से तब गिरफ्तार किया जब वह नशे की सप्लाई करने जा रहा था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बी.ए. पास है। पहले वह बेंगलूर में एक बार में काम करता था लेकिन काम छूटने पर वापस आ गया और बेरोजगारी के चलते 1 वर्ष से हैरोइन बेचने लग पड़ा। वह मौहाली से नशा खरीदकर शहर में बेच रहा था।