Edited By Updated: 28 Aug, 2016 01:55 AM
एक महिला ने उसे तलाक दिए बिना अपने पति पर दूसरी शादी करवाने का आरोप लगाया है। उसका पति पंजाब पुलिस में...
भामियां कलां: एक महिला ने उसे तलाक दिए बिना अपने पति पर दूसरी शादी करवाने का आरोप लगाया है। उसका पति पंजाब पुलिस में हैड कांस्टेबल है। ई.ओ. विंग को दी शिकायत के बाद दर्ज हुए मामले बारे चौकी प्रभारी मुंडियां कलां बलबीर सिंह ने बताया कि दलजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 25 वर्ष पहले शमशेर सिंह के साथ हुई थी।
उनका एक बेटा व बेटी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से शमशेर सिंह अपनी पत्नी व बच्चों से अलग रह रहा था। उसे पता चला कि वह उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर मुंडियां कलां में रह रहा है। दूसरी शादी से उसे एक बच्चा भी है। पुलिस ने शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।