Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 04:41 PM
नगर के एक ए.एस.आई. ने खाकी को फिर दागदार किया है। मामला टो-अवे कम्पनी के पैसे गबन करने का है। पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई टोइंग सर्विस में तैनात एक ए.एस.आई. ने ठेका प्राप्त कम्पनी के 6.75 लाख रुपए हड़प कर लिए हैं। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर...
लुधियाना(सुरिन्द्र): नगर के एक ए.एस.आई. ने खाकी को फिर दागदार किया है। मामला टो-अवे कम्पनी के पैसे गबन करने का है। पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई टोइंग सर्विस में तैनात एक ए.एस.आई. ने ठेका प्राप्त कम्पनी के 6.75 लाख रुपए हड़प कर लिए हैं। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर ए.एस.आई. मलकीयत सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। मलकीयत सिंह के खिलाफ इससे पहले भी पुलिस में भर्ती करवाने का प्रलोभन देकर 5 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। चाहे कि पुलिस ने मलकीयत सिंह के खिलाफ एक और मुकद्दमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
ताजा मामला करीब एक से डेढ़ वर्ष पुराना है। लुधियाना के परमजीत सिंह को नगर में नो-पार्किंग में खड़ी गाडिय़ां टो करने करने का ठेका मिला था, जिसका कंट्रोल ट्रैफिक पुलिस के पास है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ए.एस.आई. मलकीयत सिंह को टोइंग सर्विस में लगाया गया था। मलकीयत सिंह रोजाना इकट्ठा होने वाली टो की कमाई को अपने पास रखता गया। जब कम्पनी का बैंक में खाता खोलने के बाद ठेकेदार ने उससे पैसे मांगे जो 10 लाख रुपए करीब हो चले थे तो मलकीयत सिंह ने उसे टरकाना शुरू कर दिया। ठेकेदार द्वारा मामला पुलिस के अधिकारियों के ध्यान में जाने के बाद उसे कुछ पैसे वापस दे दिए लेकिन बाकी के पैसे देने से इंकार कर दिया।
ए.एस.आई. से तंग आकर ठेकेदार परमजीत सिंह ने पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद हुई जांच के बाद मलकीयत सिंह के खिलाफ ठेकेदार का पैसा हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस में भर्ती करवाने का प्रलोभन देकर 5 लाख की कर चुका है ठगी :इससे पहले मलकीयत सिंह के खिलाफ वर्ष 2017 में भी पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर शिमलापुरी के रहने वाले रविशंकर ने एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी। रविशंकर का आरोप था कि उसके भांजे को पुलिस में भर्ती करवाने के बदले में मलकीयत सिंह ने 5 लाख रुपए लिए थे लेकिन उसके भांजे को न तो भर्ती करवाया और न ही पैसे वापस किए।