लुधियाना में फिर चली गोली,इस बार मोहरा बना पूर्व सरपंच

Edited By Updated: 27 Jun, 2016 12:56 PM

former sarpanch shot in ludhiana

शहर में गर रोज सरेअाम गोली मारने की घटनाएं सामने अा रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

लुधियाना (महेश):  गांव गिल बाईपास के निकट रविवार सुबह 8 बजे हथियारों से लैस कार सवार 5 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके अकाली दल के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह (40) को घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जसवीर उस वक्त आलमगीर से अपनी कार में घर लौट रहा था। तब बदमाशों ने उसकी कार को घेर कर उस पर ताबड़तोड़ फायर किए। घायल अवस्था में उसे डी.एम.सी. में भर्ती कराया गया है। उसकी बाजू में एक गोली लगी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

जगदेव नगर का रहने वाला जसवीर आलमगीर में एक दोस्त के घर से दूध लेकर अपनी डस्टर कार में घर लौट रहा था। जब वह गिल बाईपास के पास पहुंचा तो पीछे से सफेद रंग की पी.बी. 65 एक्स 0149 स्विफ्ट कार में आए 5 बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली कार के शीशे तो तोड़ती हुई उसकी बाईं बाजू में लगी। घायल होने के बावजूद जसवीर ने कार भगा ली। बदमाशों ने उसकी कार का काफी दूर तक पीछे करते हुए उस पर कई फायर किए, लेकिन वह जसवीर तक नहीं पहुंच पाए। 

इस दौरान जसवीर ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से जवाबी फायर किया जिस पर बदमाश घबरा गए और उन्होंने उसका पीछा करना बंद कर दिया। इसके बाद जसवीर बचता-बचाता हुआ अपने घर पहुंच गया। उसने फोन करके अपने एक दोस्त मेछी को मदद के लिए बुलाया। जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल नाकाबंदी करके आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। बावजूद इसके पुलिस हमलावरों को पकड़ नहीं पाई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!