Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 05:05 PM
थाना लाडोवाल पुलिस ने आज सतलुज दरिया से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को आज गोताखोरों ने सूचना दी कि दरिया में एक शव पड़ा है।
लुधियाना(अनिल): थाना लाडोवाल पुलिस ने आज सतलुज दरिया से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को आज गोताखोरों ने सूचना दी कि दरिया में एक शव पड़ा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में पुल से गिरने के चलते व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की उम्र करीब &5 से 40 साल प्रतीत होती है और उसके पास से किसी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। शव को पहचान के लिए आगामी 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।