Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 12:54 PM
थाना डिवीजन नं. 2 के इलाके इंद्रा कालोनी में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। उसकी पहचान चिंतू (26) के रूप में हुई है जो इस समय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी देते हुए चिंतू ने बताया कि उसकी शादी...
लुधियाना (ऋषि): थाना डिवीजन नं. 2 के इलाके इंद्रा कालोनी में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। उसकी पहचान चिंतू (26) के रूप में हुई है जो इस समय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी देते हुए चिंतू ने बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पहले हुई थी। उसका 2 वर्ष का एक बेटा है। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर कई बार परेशान किया गया, हर बार मायके वालों ने मांगे पूरी की।
घायल ने बताया कि उसके पिता रेलकर्मी है और रेलवे कालोनी में ही उसका मायके घर है। चिंतू का आरोप है कि कुछ दिनों से उसे नई कार खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने पैसे लाने से इंकार कर दिया तो उसे मारने का प्रयास किया गया। घायल का आरोप है कि रविवार रात उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया गया।
पिता भारत कुमार ने बताया कि पारिवारिक सदस्य हर रोज सुबह बेटी से वीडियो चैट करते थे। आज सुबह जब उसने कई बार फोन करने पर फोन नहीं उठाया तो उन्होंने सास को फोन किया जिसने तबीयत खराब होने की बात कही। दाल में कुछ काला लगने पर वे तुरंत उससे ससुराल घर गए जिसके बाद सच्चाई सामने आई। ससुरालियों से पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनके संपर्क नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।