Edited By Updated: 28 Nov, 2015 04:00 PM
शहर के शेरपुर इलाके में स्वर्ण सिनेमा नजदीक एक घर में सिलैंडर की पाइप लीक होने के बाद हुए ब्लास्ट से 3
लुधियाना(रविंद्र अरो़ड़ा): शहर के शेरपुर इलाके में स्वर्ण सिनेमा नजदीक एक घर में सिलैंडर की पाइप लीक होने के बाद हुए ब्लास्ट से 3 बच्चे जिंदा जल गए जबकि 1 बच्ची बुरी तरह झुलस गर्इ, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना के समय बच्चे कमरे में सो रहे थे जबकि माता-पिता कमरे से बाहर थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं जो 3 बच्चे जिंदा जले थे उनकी मौत की पुष्टि हो गर्इ है।