Edited By Updated: 12 Oct, 2016 12:58 PM
दशहरे के पावन त्यौहार पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंकने को लेकर हुई अकाली और कांग्रेसी वर्करों की झड़प में घायल ..
लुधियाना (कंवलजीत): दशहरे के पावन त्यौहार पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंकने को लेकर हुई अकाली और कांग्रेसी वर्करों की झड़प में घायल हुए अकाली वर्करों को लेकर शिअद (ब) के समस्त पदाधिकारियों और वर्करों में भारी रोष है।
दशहरे का त्यौहार समस्त भारतवासी श्रद्धापूर्वक बदी पर नेकी की जीत को लेकर मनाते हैं व प्रभु श्री राम द्वारा रावण का वध करने पर देशभर में रावण का पुतला अग्निभेंट किया जाता है, परन्तु कांग्रेसी वर्करों द्वारा पंजाब के सम्माननीय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंकने की खबर को लेकर अकाली वर्करों ने रोकने की कोशिश की तो कांग्रेसियों से उनकी झड़प हुई।
नहीं बख्शे जाएंगे कानून का उल्लंघन करने वाले कांग्रेसी : ढिल्लों
सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि गत दिवस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की तरफ से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंकने का प्रयत्न करने के दौरान उन्हें रोकने पर अकाली वर्करों से की गई सरेआम गुंडागर्दी और कानून का उल्लंघन करने वाले कांग्रेसियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 25 वर्ष पंजाबवासियों की बहुत सेवा की और हर पंजाब निवासी के दिल में उनके लिए सम्मान है। कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंक ने की घिनौनी हरकत करके पंजाब के लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई है।