शाही इमाम का कड़ा फरमान-किसी अातंकवादी को नहीं दी जाएगी भारत में दफनाने की जगह

Edited By Updated: 30 Sep, 2016 04:03 PM

chief imam maulana umer ilyasi press confrance

शहर के फील्ड गंज स्थित जामा मस्जिद में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत के चीफ इमाम मौलाना उमर इलियासी पहुंचे।

लुधियानाः शहर के फील्ड गंज स्थित जामा मस्जिद में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत के चीफ इमाम मौलाना उमर इलियासी पहुंचे। उन्होंने पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब के साथ प्रैस कांफ्रेंस कर पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत बर्दाशत के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। अब भारत को चुप नही बैठना चाहिए। अगर अब भारत चुप बैठ गया तो घातक हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज जो वो फतवा जारी कर रहे है उसे देश की सभी मस्जिदें लागू करे।

उन्होंने कहा की कोई भी आंतकवादी मारा जाता है उसे भारत की जमीन पर दफनाने की जगह नहीं दी जाएगी। जनाजे की नमाज नहीं पड़ी जाएगी। उन्होंने कहा 25 करोड़  भारतीय मुसलमान  पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए काफी है।

इमाम ने कहा कि अलगवादियों के साथ भारत सरकार को बातचीत बंद कर देनी चाहिए और उनका हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए। पाकिस्तान वाला पी.ओ.के. भारत का है उसे जल्द भारत में मिलाया जाए। उन्होंने आर्मी और भारत सरकार को बधाई देते हुए कहा की ऑपरेशन में शामिल सभी कमांडो को राष्ट्रपति अवार्ड देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!