Edited By Updated: 25 Sep, 2016 05:36 PM
लुधियाना में एक बार फिर एक परिवार लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। उक्त लुटेरी दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद 20 तोले के सोने के गहने लेकर फरार हो गई,जबकि उसके मुंहबोले भाई ने वीजा के नाम पर 22 लाख ठग लिए।
लुधियाना: लुधियाना में एक बार फिर एक परिवार लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। उक्त लुटेरी दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद 20 तोले के सोने के गहने लेकर फरार हो गई,जबकि उसके मुंहबोले भाई ने वीजा के नाम पर 22 लाख ठग लिए।
जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी सुखविंदर की शादी राजविंदर से एक रिश्तेदार के जरिए हुई थी। राजविंदर ने खुद के बारे में ये बताया था कि उसका परिवार कनाड़ा में रहता है । शादी के बाद लुटेरी दुल्हन ने मुंहबोला भाई बताकर रॉबिन नाम के लड़के को सुखविंदर से मिलवाया था। इन्होंने मिलकर परिवार को ठगा है। रॉबिन ने कनाड़ा का वीजा लगवाने के नाम सुखविंदर से 22 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद वह रफूचक्कर हो गया। वहीं मौका देखकर राजविंदर भी गहने लेकर फरार हो गई।