Edited By Updated: 27 Feb, 2016 07:35 PM
राज्य में लाखों की संख्या में नौजवानों की दिलों की धड़कन पंजाबी गायक बब्बू मान आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में...
लुधियाना(नवीन): राज्य में लाखों की संख्या में नौजवानों की दिलों की धड़कन पंजाबी गायक बब्बू मान आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह और बब्बू मान के बीच गुप्त मीटिंग हो चुकी है, क्योंकि जिस तरह बब्बू मान कैप्टन अमरिन्दर सिंह की साफ-सुथरी राजनीतिसे प्रभावित हैं, उसी तरह कैप्टन अमरिन्दर सिंह बब्बू मान की साफ -सुथरी गायकी से बहुत प्रभावित हैं और कैप्टन अमरिन्दर सिंह सैशन से फ्री होते हैं, तो एक प्रोग्राम तय करके बब्बू मान को कांग्रेस में शामिल किया जा सकता है। यहां यह बात ध्यान रखनेयोग्य है कि अगर बब्बू मान कांग्रेस में शामिल होते हैं तो कांग्रेस को काफी मजबूती मिल सकती है।